Simple tips for slim body

Hello freids,
          Today's I'll be share with u some simple & easy tips for slim body.

                 स्लिम ट्रिम रहने के टिप्स

एक सुंदर व स्वस्थ शरीर पाने के लिए भी उतनी ही मेहनत, सब्र और धैर्य की जरूरत होती है, जितनीं किसी और काम के लिए। स्लिम-ट्रिम बनने के लिए अपनाएं ये टिप्स।
■ अपने शरीर की इज्जत करें और अनप्रॉसेस्ड खाद्य पदार्थो को जितना कम खा सकें खाएं। साथ ही रासायनिक तत्वों रहित भोजन करें। मैदा, तेल, मिर्च-मसालों, ड्रिंक्स आदि का सेवन बहुत ही कम करें।
■ यदि स्वास्थ्यप्रद भोजन खाने का बीड़ा उठाया है तो एक फूड डायरी बनाएं। आपने क्या खाया और उसका क्या असर हुआ, इसका एक चार्ट बनाएं। अच्छा प्रभाव पड़ने पर आप ज्यादा दिनों तक यही भोजन करना चाहेंगी।
■ एक विशेष प्रकार के भोजन को वजन कम करने के लिए बिल्कुल बंद कर देना ठीक नहीं। जैसे वजन घटाने के लिए स्त्रियां प्राय: चावल, आलू व मीठा खाना बिल्कुल बंद कर देती हैं।हर प्रकार के भोजन में कुछ खास विटामिन व खनिज पदार्थ होते हैं जो अन्य चीजों में नहीं मिलते। इसलिए सभी प्रकार का भोजन करें पर मात्रा सीमित रखें।
बहुत बार सुनने व पढ़ने के बाद अब अमल भी करें- आठ गिलास पानी हर रोज पीएं।
भोजन पकाने में भी बुद्धिमानी दिखाएं। तलने के बजाय ग्रिल, माइक्रोवेव या बेक करें। नॉनस्टिक बर्तनों के इस्तेमाल से तेल कम लगेगा और कम कैलोरीज भीतर जाएंगी।
पेट भर जाने के बाद भी प्लेट में बचे भोजन को जबरदस्ती खाते रहने की आदत से जल्द से जल्द छुटकारा पाने की कोशिश करें। एक बार पेट भरने के बाद जो भोजन पेट में जाता है वह अतिरिक्त कैलोरी में बदल जाता है अत: या तो भोजन कम लें या फिर बचे हुए खाने को बाद में खाएं।
अपने स्वाद में कुछ परिवर्तन करें। चीज, तेल, मक्खन व सॉसयुक्त भोजन से हटकर कुछ दिन फलों व कच्ची सब्जियों का भी सेवन करके देखें। उबले भोजन में चाट मसाला या सिर्फ नमक, नीबू डालकर खाएं। फुल क्रीम दूध की जगह टोन्ड या डबल टोन्ड दूध का प्रयोग करें।
सुबह का नाश्ता हर रोज करें। यदि टोस्ट, सीरियल या परांठा न खाना चाहें तो एक गिलास फलों का या गाजर व टमाटर का जूस लें और साथ में हलका स्नैक्स। ब्रेकफास्ट न करना सेहत के लिए हानिकारक होता है।
बिजली के आधुनिक उपकरणों ने शरीर को निकम्मा बना दिया है। आप इनके कम इस्तेमाल से शरीर को वापस काम पर लगाकर अपनी मांसपेशियों को फिर से एक्टिव कर सकती हैं। ग्राइन्डर की जगह सिल पर पीसें, रोटीमेकर की जगह परम्परागत चकले-बेलन का प्रयोग करें, वॉशिंग मशीन हफ्ते में एक बार भारी कपड़े धोने के लिए चलाएं, रोजाना के कपड़े हाथ से धोएं। जिस दिन कामवाली न आए, पोंछा खुद लगाएं।
व्यायाम को एक काम या बोझ की तरह न लें। समझें कि यह उतना ही जरूरी है जितना भोजन। यदि जिम न जा सकें तो घर में ही हलका-फुलका व्यायाम करें या फिर एरोबिक्स ज्वाइन करें।

Information about Iron

  Google images लाल रक्त कोशिकाओं को खून में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए लोहे की आवश्यकता रहती है। फेफड़ों से शरीर की कोशिकाओं और ऊतकों तक ऑक्सी...