Tips for easy way of reduce fat from belly.

Hello friends, 
       There are some easy tips for reduce
Fat from ur belly & look like awsome.

 कई विशेषज्ञों का मानना ​​है कि आप “डाइट” पर जाए बिना अपने वजन को कम कर सकते हैं। बस आपको अपने जीवनशैली में कुछ बदलाव करने की आवश्‍यकता है।
     डाइट” पर जाए बिना वजन कम करने में मदद करने के लिए इन सरल, दर्द रहित योजनाओं में से एक या एक से अधिक विधि अपनाएं।
  
                      हर दिन नाश्ता करें

बहुत से लोग सोंचते हैं कि नाश्ता नहीं करना कैलोरी कम करने का अच्छा तरीका है, लेकिन वे आमतौर पर दिन भर में अधिक खाते हैं। “अध्ययन दर्शाते हैं कि, नाश्ता करने वाले लोगों की बीएमआई नाश्ता न करने वालों की तुलना में कम होती है और वे स्कूल में या बोर्डरूम में बेहतर प्रदर्शन करते हैं।” अपने दिन की त्व्रित और बेहतरीन शुरुआत के लिए एक कटोरा सिर्फ अनाज के साथ फल और कम वसा वाले दुग्धी पदार्थ ले सकते हैं।

                         अपना भोजन चबाएं

★ 20 मिनट का एक टाइमर सेट करें और खुद को देखें कि आप कितनी धीमे खाना खाते हैं। यह जटिल डाइट योजना के बिना वज़न कम करने के अभ्यास की मुख्य आदतों में से एक है। प्रत्येक बाइट को काटिये स्वाद लीजिये जब तक घंटी बजने न लगे

★ अधिक नींद, कम वजन-मिशिगन विश्‍वविद्यालय के शोधकर्ता, जो 2,500 कैलोरी प्रति दिन कम करते हैं, के अनुसार हर रात एक घंटा ज्‍यादा सोना व्‍यकित को एक साल में 14 पाउंड वजन कम करने में मदद कर सकता है। इससे पता चलता है कि आप निष्क्रिय गतिविधियों- जैसे बेकार के स्‍नैक्‍स खाने- की जगह सो कर बिना कुछ किये 6 प्रतिशत कैलोरी कम कर सकते हैं।

                  अधिक सब्जियां खाएं

आज रात के खाने के साथ सिर्फ एक के बजाय तीन सब्जियां सर्व करें, और आप वास्तव में कोशिश करे बिना अधिक खा लेंगे। अधिक विविधता लोगों को अधिक खाना खाने के लिये प्रेरित करती है – और अधिक फल और सब्जियां खाना वजन कम करने का एक शानदार तरीका है।

                            सूप पीजिये

भोजन की शुरुआत में सूप लें, क्योंकि यह आपकी भूख को नियंत्रित रखता है और खाना खाने की क्रिया को धीमा कर देता है। क्रीम युक्‍त सूप नहीं लें, यह वसा और कैलोरी में उच्च हो सकता है।

         अपने पुराने स्‍किन टाइट कपड़ों को देखें

एक पुरानी पसंदीदा पोशाक, स्कर्ट, या जींस को सामने टांग- दें और उन्‍हें हर रोज देखें। इस पर अपनी आंखें लगायें रखें। ऐसा आइटम चुनें जो थोड़ा छोटा हो, ताकि बहुत जल्‍द आप उसे एक इनाम समझ कर पहन सकें। अपने अगले छोटे लक्ष्‍य के लिये, पिछले साल की कॉकटेल ड्रेस निकालें।

      पिज्जा का एक बेहतर स्लाइस बनाएँ

पिज्‍जा के ऊपर सजाने के लिये मीट के बजाये सब्जियां चुनें और इससे आप अपने भोजन से100 कैलोरी कम कर सकते हैं।

          एक लंबे, पतले गिलास का प्रयोग करें      


 बिना डा‍इटिंग के तरल पदार्थों से मिलने वाली कैलोरी को कम करने के लिये छोटे और चौड़े गिलास की जगह एक लंबे, पतले गिलास का प्रयोग करें। आप रस, सोडा, शराब, या कोई भी अन्य पेय 25% से 30% कम पियेंगे।

          दिन की शुरुआत करें नींबू पानी से

अपने दिन की शुरुआत नींबू पानी से करें। क्योकि पेट पर जमा अतिरिक्‍त चर्बी को कम करने का यह कारगर घरेलू उपाय है। गुनगुने पानी में नींबू का रस और थोड़ा सा नमक मिला लें। हर रोज सुबह इसका सेवन करने से आपका मेटाबॉलिज्‍म दुरुस्‍त रहता है और साथ ही आपको वजन कम करने में भी मदद मिलती है

                    दिन में खूब पानी पियें


पेट की चर्बी कम करने के लिए आपको दिन में खूब पानी पीना चाहिए। यह बेहद कारगर उपाय है। नियमित अंतराल पर पानी पीते रहने से आपका पेट भी ठीक रहता है और चर्बी भी दूर करता है और आपके शरीर से विषैले पथार्थों को बी बहार निकालता है और आपका शरीर स्‍वस्‍थ रहता है


             सुबह-सुबह कच्‍चा लहसुन खायें


सुबह-सुबह रोजाना लहसुन की दो तीन कलियां चबाना और ऊपर से नींबू पानी पीना आपके लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे वजन कम करने की आपकी प्रक्रिया दोगुनी हो जाएगी। इसके साथ ही आपके शरीर में रक्‍त प्रवाह भी सुचारू हो जाएगा


              क्रेनबेरी का जूस भी बहुत फायदा करता है

क्रेनबेरी के जूस में ऑर्गेनिक एसिड काफी मात्रा में होता है, जो हमारे डायजस्टिव एंजाइम्‍स पर सकारात्‍मक असर डालता है। यह एंजाइम हमारे शरीर में जमा अतिरिक्‍त वसा को समाप्‍त करने का काम करता है।


                          फैट्स लें

जानकर ताज्जुब होगा लेकिन बेली फैट्स कम करने के लिए ओमेगा 3 फैट्स वाली डाइट बहुत फायदेमंद है। मछली, अखरोट आदि में ओमेगा 3 फैट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं जो चर्बी को कम करने में मदद करते हैं।


                    भरपूर विटामिन C लें

अगर आप बहुत अधिक स्ट्रेस में रहते हैं तो शरीर में कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है। विटामिस सी युक्त डाइट के सेवन से शरीर में कोर्टिसोल नियंत्रित हो सकता है। इसमें कार्निटाइन नामक तत्व भी पाया जाता है जो शरीर के फैट्स को बर्न करने में सहायक है। संतरे, शिमलामिर्च, टमाटर, नींबू व अन्य साइट्रस फलों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में मिलता है।


                           अच्छी नींद लें

रात में देर तक जग कर काम करते हैं तो अब ये आदत छोड़ दें। समय से सो जाएं और भरपूर नींद लें क्योंकि जब आप थके होते हैं तो आपके शरीर में कुछ ऐसे हार्मोन बनते हैं जो आपके मीठा खाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। साथ ही, कम सोने से शरीर में कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है। शरीर के लिए रोज सात घंटे की नींद जरूरी है इसलिए सात घंटे की नींद लें और फिट रहें।

                            बादम का सेवन                 


         रोज बादाम का सेवन आपका वजन घटा सकता है। पुरड्यू यूनिव‌र्सिटी के शोध की मानें तो बादाम में मौजूद विटामिन ई और मोनोसैचुरेटेड फैट्स न सिर्फ शरीर में मौजूद सैचुरेटेड फैट्स को कम करने में मदद करता है बल्कि ओवर डाइटिंग से भी बचाता है। रोज हल्के भुने बादाम का सेवन बेहतरीन नाश्ता है जिसे लेने के बाद दिनभर स्नैक्स खाने का मन नहीं करता है, वहीं यह शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।

                          पैदल चलना

सुबह-शाम की सैर सबसे ज्यादा लाभकारी है। आपको कमर और पेट के आसपास की चर्बी को दूर करने के लिए चाहिए कि रोजाना सुबह उठकर कुछ देर सैर पर जाएं और रात के खाने के बाद भी सैर करना न भूलें। प्रतिदिन कम से कम 2 किलोमीटर चलें। इससे आप अतिरिक्त कैलोरी को आसानी से कम कर पाएंगे और पेट-कमर की अतिरिक्त चर्बी को भी कम किया जा सकता है। उपरोक्त उपायों को अपनाकर तोंद को कम किया जा सकता है।

       अपने भोजन में ये पदार्थ ज्यादा शामिल करें


नींबू

जामफ़ल (अमरुद)

अंगूर

सेवफ़ल

खरबूजा

जामुन

पपीता

आम

संतरा

पाइनेपल

टमाटर

तरबूज
बैर

स्ट्राबेरी



        सब्जीयां जिनमें नहीं के बराबर केलोरी होती है

पत्ता गोभी

फ़ूल गोभी

ब्रोकोली

प्याज

मूली

पालक

शलजम

सौंफ़

लहसुन

No comments:

Post a Comment

Information about Iron

  Google images लाल रक्त कोशिकाओं को खून में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए लोहे की आवश्यकता रहती है। फेफड़ों से शरीर की कोशिकाओं और ऊतकों तक ऑक्सी...